आईआईटी बीएचयू के राजपूताना छात्रावास में वैशाखी उत्सव के तहत आरंभ हुआ 'श्री अखंड पाठ साहिब'

WhatsApp Channel Join Now
आईआईटी बीएचयू के राजपूताना छात्रावास में वैशाखी उत्सव के तहत आरंभ हुआ 'श्री अखंड पाठ साहिब'


— 'खालसा सृजना दिवस' की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने के लिए छात्रों ने किया आयोजन

वाराणसी,10 अप्रैल (हि.स.)। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के राजपूताना हॉस्टल, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी बीएचयू) में शुक्रवार से वैशाखी उत्सव में श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ किया गया, जो शैक्षणिक और स्थानीय समुदायों को प्रार्थना और कृतज्ञता के सूत्र में बांधेगा।

छात्रावास में यह आयोजन तीन दिनों तक निरंतर प्रार्थना और सामुदायिक सेवा के साथ चलेगा। कार्यक्रम के आयोजन से जुड़े डॉ. कुलवंत सिंह, डॉ. जसमीत सिंह, डॉ. लक्ष्य तनेजा, डॉ. यादविंदर सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि समाप्ति एवं समागम रविवार, 12 अप्रैल को सुबह 9:30,दोपहर 12 बजे कीर्तन एवं कथा (भक्ति संगीत और प्रवचन) होगा। दोपहर 12 बजे अरदास (अंतिम प्रार्थना) होगी। दोपहर 12:30 गतका (सिख युद्ध कला का प्रदर्शन) का प्रदर्शन होगा। इसके बाद गुरु का लंगर (सामुदायिक भोज) चलेगा। उन्होंने बताया कि यह उत्सव 'खालसा सृजना दिवस' की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने और परमात्मा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए एक आध्यात्मिक समागम के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story