बीएचयू की प्रो. गीता राय को मिला डॉ. मनीषा आचार्य की पुस्तक में स्थान
-पुस्तक महिलाओं की उपलब्धियों का मनाता है उत्सव
वाराणसी, 23 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के आणविक एवं मानव आनुवंशिकी विभाग की प्रो.गीता राय को डॉ. मनीषा आचार्य की लिखित पुस्तक 'भारत की बेटी' फ्राम लैब टू कार्नर आफिस में स्थान दिया गया है।
नई दिल्ली में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री, जीतन राम मांझी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
यह जानकारी रविवार को बीएचयू के जनसम्पर्क अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक स्टेम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित) के क्षेत्र में कार्यरत उन महिलाओं की उपलब्धियों का उत्सव मनाती है, जिन्होंने पारंपरिक शैक्षणिक एवं पेशेवर मार्गों से आगे बढ़कर अपने वैज्ञानिक ज्ञान, विचारों और नवाचारों को उद्यमिता, नेतृत्व तथा सामाजिक प्रभाव में परिवर्तित किया है।
नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में आईएएस भरत एच. खेड़ा, सचिव, एमएसएमई मंत्रालय, डॉ. अनिता गुप्ता, श्रद्धा शर्मा आदि की भी मौजूदगी रही।-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

