विविध कला रूपों को समेटे राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी और कार्यशाला सोमवार से

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी, 15 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के दृश्य कला संकाय की ओर से सात दिवसीय राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी और कार्यशाला “नवारंभ” का आयोजन 16 मार्च सोमवार से अहिवासी कला दीर्घा में किया गया है। इस कार्यशाला का उद्घाटन बीएचयू के प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी अपरान्ह एक बजे करेंगे।

रविवार को यह जानकारी संकाय की डीन प्रो.उत्तमा दीक्षित ने दी। उन्होंने बताया कि चित्रकला प्रदर्शनी नवारंभ के उद्घाटन के अवसर पर बीएचयू की परीक्षा नियंता तथा कला संकाय प्रमुख प्रो. सुषमा घिल्डियाल, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तथा संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के प्रमुख प्रो. राजाराम शुक्ल, बीएचयू के विश्वनाथ मंदिर के प्रबंधक प्रो. ब्रजभूषण ओझा की भी विशिष्ट मौजूदगी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story