‘वर्ल्ड प्रिंट मेकिंग डे’ पर बीएचयू में साइलेंस इम्प्रेशन प्रदर्शनी, 70 छात्रों की भागीदारी

WhatsApp Channel Join Now
‘वर्ल्ड प्रिंट मेकिंग डे’ पर बीएचयू में साइलेंस इम्प्रेशन प्रदर्शनी, 70 छात्रों की भागीदारी


वाराणसी, 02 मई (हि.स.)। 'वर्ल्ड प्रिंट मेकिंग डे' के उपलक्ष्य में शनिवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के दृश्य कला संकाय में 'साइलेंस इम्प्रेशन' विशेष कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन वाराणसी छावनी परिषद (कैंटोनमेंट बोर्ड) के सीईओ सत्यम मोहन और उनकी धर्मपत्नी ने संयुक्त रूप से किया।

इस प्रदर्शनी में 70 छात्रों की विभिन्न विधाओं की 178 कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है, जिनमें प्रमुख रूप से वुडकट, लिनोकट, एचिंग, लिथोग्राफी, कोलोग्राफी है। प्रदर्शनी की विशेषता इसमें मौजूद विषयों की विविधता है। छात्रों ने अपनी कृतियों के माध्यम से प्रकृति, स्टिल लाइफ , गंगाघाटों के दृश्य, दैनिक जीवन, स्मृतियों और पौराणिक कथाओं को बखूबी उकेरा है। कलाकृतियों में ब्लैक एंड व्हाइट, मोनोक्रोम और रंगीन माध्यमों का प्रभावशाली संतुलन देखने को मिला।

संकायाध्यक्ष प्रो. उत्तमा के अनुसार यह प्रदर्शनी 06 मई तक छात्रों और कलाप्रेमियों के अवलोकन के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. जसमिंदर कौर, क्यूरेटर डॉ महेश सिंह और संकाय के अन्य वरिष्ठ प्रोफेसर, प्रो मनीष अरोरा, प्रो ब्रम्हा स्वरूप, प्रो शांति की भी मौजूदगी रही।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story