काशी में सोमवार को अघोर स्वरूप में निकलेगी बाबा महाश्मशाननाथ की नवरात्रीय शोभायात्रा
— सायंकाल महामृत्युंजय मंदिर से मणिकर्णिका घाट तक बाबा की जायेगी भव्य पालकी यात्रा
वाराणसी, 22 मार्च (हि.स.)। वासंतिक चैत्र नवरात्र के दिव्य उत्सव के अंतर्गत धर्म नगरी वाराणसी में महादेव से जुड़ी परंपराओं के अनुसार बाबा मशाननाथ (महाश्मशान नाथ )की भव्य व भावपूर्ण शोभायात्रा सोमवार को सांयकाल 7:00 बजे महामृत्युंजय मंदिर दारानगर के पास से निकलेगी। इसमें आस्था और परंपरा का संगम दिखेगा।
मंदिर के निकट स्थित माता ज्वालादेवी मंदिर से शोभायात्रा प्रारंभ होकर डीएवी कालेज से लोहटिया मैदागिन, बुलानाला, नीचीबाग, चौक, होते हुए मणिकर्णिकाघाट मशाननाथ के पास लोधेश्वर महादेव तक जाएगी। यहां महाआरती के बाद गुरू दत्तात्रेय पर भव्य भड़ारे का आयोजन होगा। रविवार को यह जानकारी श्री काशी विश्वनाथ डमरू दल सेवा समिति के अध्यक्ष ओमनाथ शर्मा (मोनू बाबा) ने दी।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

