काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर ठग लिये चार हजार, पुलिस ने वापस दिलाई धनराशि

WhatsApp Channel Join Now
काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर ठग लिये चार हजार, पुलिस ने वापस दिलाई धनराशि


वाराणसी, 03 अगस्त(हि. स.)। सावन के पहले सोमवार को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर ठगी का मामला पकड़ा गया। विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने एक ठग व्यक्ति को उस समय पकड़ लिया, जब वह कर्नाटक से आयी एक महिला से वीआईपी दर्शन के नाम पर चार हजार रुपये ठग रहा था।

सिगरा थाना के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि कर्नाटक की श्रद्धालु महिला से चार हजार रुपये की ऑनलाइन पेमेंट को ठग ने अपने मोबाइल में करा लिया। तभी उनकी नजर पुजारी जैसे दिख रहे ठग पर चली गई, उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठग को रोका और महिला को पूरी राशि वापस दिला दिया। बाद में श्रद्धालु महिला को निशुल्क बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी कराए।

उन्होंने बताया कि ठगी करने वाले व्यक्ति को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। उसे आगे से किसी भी श्रद्धालु से ठगी नहीं करने की हिदायत दी गई है। इसी के साथ विश्वनाथ मंदिर के चारों ओर निगरानी बढ़ा दी गई है, जिससे इस तरह की ठगी करने वाले लोगों को चिन्हित कर पकड़ा जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story