विंध्यवासिनी बायोडायवर्सिटी पार्क पहुंचे वन विभाग के मुखिया, पौधों के संरक्षण पर दिया जोर

WhatsApp Channel Join Now
विंध्यवासिनी बायोडायवर्सिटी पार्क पहुंचे वन विभाग के मुखिया, पौधों के संरक्षण पर दिया जोर


- कार्यों की परखी प्रगति, सरसो रेस्ट हाउस के जीर्णोद्धार कार्यों का किया अनावरण

मीरजापुर, 22 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी ने रविवार को विंढमफाल रेंज स्थित मां विंध्यवासिनी बायोडायवर्सिटी पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति देखी और उन्हें निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, योजना एवं कृषि वानिकी दीपक कुमार और अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, आईटी एन. रवीन्द्रा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पार्क में चल रहे कार्यों की जानकारी ली और उनकी गुणवत्ता पर जोर दिया।

इसके बाद प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने मड़िहान रेंज स्थित सरसो रेस्ट हाउस के जीर्णोद्धार कार्यों का अनावरण किया। उन्होंने वन विभाग की परिसंपत्तियों के उचित रखरखाव और बेहतर उपयोग पर बल दिया।

उन्होंने मीरजापुर वन प्रभाग में विभिन्न स्थानों पर कराए गए वृक्षारोपण कार्यों की भी समीक्षा की। इस दौरान पौधों की जीवितता, सुरक्षा, सिंचाई और रखरखाव की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिया कि वृक्षारोपण स्थलों का नियमित निरीक्षण करें और पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जरूरी कदम उठाएं।

निरीक्षण और समीक्षा के दौरान मुख्य वन संरक्षक सुशांत शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी चुनार एवं मीरजापुर सहित वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781620 Articles

Share this story