काशी हिंदू विश्वविद्यालय, अंतर विश्वविद्यालय शिक्षक शिक्षा केंद्र में नियुक्तियों की फाइलें गई खंगाली
वाराणसी, 07 मार्च(हि. स.)। आजमगढ़ के अभिषेक सिंह की शिकायत पर विजिलेंस और इंटेलिजेंस ब्यूरो की दो टीमों ने वाराणसी पहुंचकर काशी हिंदू विश्वविद्यालय, आईआईटी -बीएचयू और अंतर विश्वविद्यालय शिक्षक शिक्षा केंद्र में वर्ष 2022 से 2024 के दौरान हुई नियुक्तियों की फाइलों को जब्त कर खंगाला है।
इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता की शिकायत पर आधिकारिक आदेश के बाद ही काशी हिंदू विश्वविद्यालय, आईआईटी -बीएचयू और अंतर विश्वविद्यालय शिक्षक शिक्षा केंद्र में नियुक्तियों की फाइलें जब्त की गई हैं। जांच पूर्ण होने तक और भी कागजातों और लोगों से पूछताछ की कार्यवाही होगी। नियमों के विपरीत नियुक्तियों की जांच में बड़े लेनदेन और तमाम पहलुओं की जांच होगी।
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

