लव-जिहाद एवं लैंड जिहाद की बढ़ती घटनाएं रोकने को बने कड़ा कानून : लाल मणि तिवारी
प्रयागराज, 17 अप्रैल (हि.स.)। देशभर में “लव जिहाद”, हिंदू कन्याओं के शोषण, लैंड जिहाद और हिंदू परिवारों के उत्पीड़न जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून बनाए जाने की आवश्यकता है। यह बातें शुक्रवार को देश में बढ़ते लव जिहाद एवं अन्य घटनाओं के विरोध में प्रयागराज के सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन किया और पुतला फूंकने के बाद मीडिया से वार्ता करते हुए प्रांत गौ रक्षा मंत्री लाल मणि तिवारी ने कहीं।
उन्होंने केंद्र सरकार से अवैध धर्मांतरण के खिलाफ राष्ट्रव्यापी कानून लाने की मांग की। देश में हो रही घटनाओं के खिलाफ समाज को जागरूक करने और सख्त कानून की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में प्रयागराज में भी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन स्थित निर्धारित धरना स्थल से जुलूस निकालकर सुभाष चौराहे तक मार्च किया। वहां पहुंचकर एसीएम द्वितीय को ज्ञापन सौंपा तथा जिहादी आतंकवाद के विरोध में पुतला दहन किया गया।
कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए ऐसे मामलों पर गंभीरता से कदम उठाना चाहिए। उन्होंने तथाकथित षड्यंत्रों पर रोक लगाने के लिए कड़े और प्रभावी कानून लागू करने की बात कही।
प्रदर्शन के दौरान प्रांत उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, प्रांत कोषाध्यक्ष रविंद्र मोहन गोयल, महानगर उत्तर अध्यक्ष अजय गुप्ता, मंत्री योगेश, महानगर दक्षिण मंत्री मनीष श्रीवास्तव, शुभम कुशवाहा, लवलेश बजरंगी, प्रकाश वैश्य, अमित सिंह, शिवम द्विवेदी, संकर्षण पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

