विश्व हिंदू परिषद का त्रिवार्षिक हित चिंतक अभियान प्रारंभ, देश भर में बने हजारों हिंदू चिंतक

WhatsApp Channel Join Now
विश्व हिंदू परिषद का त्रिवार्षिक हित चिंतक अभियान प्रारंभ, देश भर में बने हजारों हिंदू चिंतक


- तीन दिवसीय विश्व हिंदू सम्मेलन 18 से 20 दिसंबर तक मुंबई में होगा आयोजित

मुरादाबाद 24 नवंबर (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य मुरादाबाद निवासी डॉ राजकमल गुप्ता ने मंगलवार को वर्चुअल प्रेस वार्ता कर बताया कि आज से विश्व हिंदू परिषद का त्रिवार्षिक हित चिंतक अभियान प्रारंभ हो गया है। 15 दिवसीय यह देशव्यापी अभियान 6 दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद तीन दिवसीय विश्व हिंदू सम्मेलन 18 दिसंबर से 20 दिसंबर तक मुंबई में आयोजित होगा।

केंद्रीय प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य डॉ राजकमल गुप्ता ने आगे बताया कि त्रिवार्षिक हित चिंतक अभियान प्रतिदिन हजारों लोगों को हिंदू चिंतक बनाया जाएगा। विहिप के इस अभियान का उद्देश्य हिंदू समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना और संगठन के कार्यों से उन्हें रूबरू कराना है।

डॉ राजकमल गुप्ता ने आगे बताया कि इस अभियान के तहत विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शहर- शहर, ग्राम-ग्राम, घर-घर, मंदिर-मदिर, दुकान-दुकान, बाजार-बाजार तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान-प्रतिष्ठान जाकर लोगों से संपर्क कर उनसे 20 रुपये की निश्चित राशि लेकर उन्हें हिंदू संगठन से जोड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि इस वर्ष स्वर्गीय अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी के अवसर पर होने वाला यह अभियान एक विशेष महत्व रख रहा है। समाज में सामाजिक समरसता बढ़ाना, सभी वर्गों को एक साथ जोड़ना और विशेष रूप से युवाओं को संगठन के विचारों एवं कार्यों से परिचित कराना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। राष्ट्रीय एकता और भारत को समृद्ध बनाने के संकल्प के साथ इस अभियान को देश के हर कोने-कोने में आगे बढ़ाया जा रहा है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782652 Articles

Share this story