भाजपा की बैठक में मंडल कार्यसमिति सत्यापन और प्रवास योजना पर मंथन

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा की बैठक में मंडल कार्यसमिति सत्यापन और प्रवास योजना पर मंथन


मीरजापुर, 01 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय बरौधा कचार के सभागार में मंगलवार को मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना को लेकर बैठक हुई। इसमें आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के साथ मंडल स्तर पर कार्यसमिति के सत्यापन और सभी मंडलों में प्रवास योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता कर रह जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा कि संगठन की मजबूती की नींव बूथ स्तर पर है। इसलिए कार्यसमिति का सत्यापन समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना जरूरी है। उन्होंने पदाधिकारियों से अपने-अपने निर्धारित प्रवास क्षेत्रों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का आह्वान किया।

बैठक में मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों और मंडल कार्यक्रम संयोजकों को संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पदाधिकारियों ने प्रवास योजना को प्रभावी बनाने तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष एवं अभियान सह संयोजक चंद्रांशु गोयल ने किया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, बालेन्दुमणि त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री पिछड़ा मोर्चा स्वामीनाथ सिंह सहित जिला पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story