वाराणसी : रेस्टोरेंट के अवैध निर्माण को वीडीए ने ढहाया

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी : रेस्टोरेंट के अवैध निर्माण को वीडीए ने ढहाया


वाराणसी, 24 सितम्बर(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में गुरुवार को कचहरी परिसर के सामने जायका रेस्टोरेंट के अवैध निर्माण को वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने ढहा दिया। वीडीए के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा के निर्देश के बाद आज अपराह्न प्रवर्तन की एक टीम कचहरी चौराहे पर पहुंची और जायका रेस्टोरेंट के मालिक से बातचीत की। रेस्टोरेंट के मालिक को वीडीए की प्रवर्तन टीम ने बताया कि अतिक्रमण पर दिए गए नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर अब एक्शन होने जा रहा है। जिसके बाद बुलडोजर से अतिक्रमण के पूरे हिस्से को एक घंटे की कार्रवाई करते हुए ढहा दिया गया।

उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने कहा कि वीडीए ने पहले ही रेस्टोरेंट के स्थान पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण को गिराने को लेकर नोटिस दिया था। खुद से अवैध अतिक्रमण नहीं हटाने पर बुलडोजर से कार्रवाई कर अवैध निर्माण को ढहाया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story