गोरखपुर विश्वविद्यालय : कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया ’भारतीय मॉडल’ विषयक पुस्तकाें का विमोचन
गोरखपुर, 17 मार्च (हि.स.)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने मंगलवार काे राजनीति विज्ञान विषय की दाे महत्वपूर्ण पुस्तकाें लोकसंग्रह : भारतीय मॉडल – वैश्विक नेतृत्व के लिए एक कालातीत दृष्टि” तथा “लोकसंग्रह: भारतीय मॉडल – वैश्विक नेतृत्व की एक शाश्वत दृष्टि” का विमोचन किया। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. रजनीकांत पाण्डेय, विभाग के वरिष्ठ शिक्षक, समाजशास्त्र के डॉ. दीपेन्द्र मोहन, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इन पुस्तकों का संपादन डॉ. महेंद्र कुमार सिंह ने किया है। दोनों संपादित पुस्तकें राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च (आईसीएसएसआर) के सहयोग से आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी “भारतीय ज्ञान परंपरा और वैश्विक नेतृत्व की अवधारणा” में प्रस्तुत शोधपत्रों पर आधारित हैं।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस अकादमिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा के मूल सिद्धांत आज के वैश्विक विमर्श को नई दिशा दे सकते हैं। डॉ. महेंद्र कुमार सिंह ने कुलपति प्रो. पूनम टंडन के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. रजनीकांत पाण्डेय तथा विभाग के वरिष्ठ शिक्षकों प्रो. विनीता पाठक, प्रो. गोपाल प्रसाद, प्रो. रुसिराम महानंदा और डॉ. अमित उपाध्याय सहित सभी विद्वानों और शोधार्थियों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

