सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल को मिला तीन वर्ष का कार्य विस्तार

WhatsApp Channel Join Now
सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल को मिला तीन वर्ष का कार्य विस्तार


वाराणसी, 17 अगस्त (हि. स.)। वाराणसी में सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा को तीन वर्ष का कार्य विस्तार मिल गया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने इस संबंध में आदेश दिया है।

राज्यपाल और कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी डॉ सुधीर बोबडे ने सोमवार को आदेश पत्र जारी करते हुए बताया कि राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-12 की उपधारा-एक के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए प्रो. बिहारी लाल शर्मा को पुनः कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए कुलपति नियुक्त किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story