यूपीपीसीएल कंज्यूमर ऐप के माध्यम से सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं - प्रबंध निदेशक

WhatsApp Channel Join Now
यूपीपीसीएल कंज्यूमर ऐप के माध्यम से सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं - प्रबंध निदेशक


वाराणसी, 03 अप्रैल (हि. स.)। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अब विद्युत बिल भुगतान व्यवस्था से जुड़ी हर सुविधा आपकी मुट्ठी में है और मोबाइल से ही बिलों का भुगतान आसानी से किया जा सकता है। यूपीपीसीएल कंज्यूमर ऐप के माध्यम से सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। ऐप में अपना बिल, खपत विवरण देखें और शिकायत या सेवा से जुड़ी जानकारी पाएं।

प्रबंध निदेशक ने आगे कहा कि ऐप के माध्यम से व्हाट्सएप, ईमेल या निशुल्क नंबर पर फोन करके भी बिल संबंधी जानकारी ली जा सकती है। इसके अतिरिक्त सभी उपकेंद्रों पर भी बिल संबंधित जानकारी हमेशा की तरह दी जाती रहेगी, जो भी उपभोक्ता मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते हैं, वे उपकेंद्रों से अपने बिल प्राप्त कर सकते हैं। बिल का समय पर भुगतान करें, इसे कल पर ना टालें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story