विश्वविद्यालय परीक्षा में पहले दिन ही उड़ाका दल की छापेमारी, कई रिस्टीकेट

WhatsApp Channel Join Now
विश्वविद्यालय परीक्षा में पहले दिन ही उड़ाका दल की छापेमारी, कई रिस्टीकेट


- मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, कुलपति ने केंद्रों का किया निरीक्षण

मीरजापुर, 23 नवंबर (हि.स.)। मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की सोमवार को पहले दिन की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। दोनों पालियों में कुल 19,638 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 918 अनुपस्थित रहे। कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विश्वविद्यालय के अनुसार, परीक्षा में 5,660 छात्र और 13,978 छात्राएं शामिल हुईं। अनुपस्थित परीक्षार्थियों में 413 छात्र और 505 छात्राएं रहीं।

उधर, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से गठित उड़ाका दलों ने मीरजापुर, सोनभद्र और भदोही के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग करते कई परीक्षार्थी पकड़े गए। उन्हें रिस्टीकेट कर दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782121 Articles

Share this story