ईंट भट्ठे पर मिला वृद्ध का शव, जांच जारी
मीरजापुर, 29 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में चुनार कोतवाली क्षेत्र के भरेहटा गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे लगभग 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही कजरहट चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सदानंद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
उप निरीक्षक सदानंद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आशंका है कि वृद्ध की मौत तबीयत बिगड़ने से हुई है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

