लखनऊ में दो थाना क्षेत्रों में अधेड़ समेत दो लोगों ने लगाई फांसी

WhatsApp Channel Join Now
लखनऊ में दो थाना क्षेत्रों में अधेड़ समेत दो लोगों ने लगाई फांसी


लखनऊ में दो थाना क्षेत्रों में अधेड़ समेत दो लोगों ने लगाई फांसी


लखनऊ, 07 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलग—अलग थाना क्षेत्र में रविवार को एक अधेड़ समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बीकेटी थाना क्षेत्र के ग्राम गोसाईनपुरवा मजरा देवरी रुखारा निवासी प्रेमचंद्र गोस्वामी (50) क्रासिंग के पास चाय का होटल चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। शनिवार की देर रात को उन्होंने गांव के बाहर स्थित मुकेश जिन्दल की बंद पड़ी फैक्ट्री के परिसर में लगे आम के पेड़ पर दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। रविवार सुबह सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसी तरह दुबग्गा थाना क्षेत्र ग्राम सिकरौरी निवासी सुनील यादव (35) ने शनिवार की रात को कमरे में छत पर लगे पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने फांसी के फंदे से नीचे उतारकर इलाज के ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई जितेंद्र ने बताया कि सुनील नशे का लती था, आशंका है कि शराब के नशे में धूत होकर उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story