उत्तर प्रदेश में दो आईएएस अधिकारियों का तबादला

WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ, 06 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार को दो आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है।

शासन की ओर से जारी सूची के आधार पर डॉ. आशीष कुमार गोयल को वर्तमान पद के साथ अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग उत्तर प्रदेश शासन के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मौजूदा समय में वे अध्यक्ष उप्र पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पद पर तैनात हैं।

इसके साथ ही डॉ. आशीष उप्र पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड, यूपीएसएलडीसी लिमिटेड, यूपी राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड एवं अपर स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इसके अलावा आईएएस डॉ. एमकेएस सुंदरम को प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश के पद के साथ प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा विभाग यूपी शासन के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। -----------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story