उत्तर प्रदेश में दो आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण
Nov 6, 2026, 15:02 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
लखनऊ, 06 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को दो आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। जिन दो आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ है, उनमें भवानी सिंह खंगारौत सचिव, वित्त से हटाकर उन्हें गन्ना आयुक्त गन्ना प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम लिमिटेड बनाया गया है। वहीं, उनकी जगह पर गन्ना आयुक्त मिनिष्ती एस को सचिव, वित्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन ने दोनों अधिकारियों को शीघ्र ही पद ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

