रायबरेली : दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, एक घायल

WhatsApp Channel Join Now
रायबरेली : दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, एक घायल


रायबरेली, 24 अक्टूबर(हि. स.)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली ज़िले में दाे माेटर साइकिलाें की आमने-सामने टक्कर में दो सवारों की मौत हो गई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। शुक्रवार देर रात हुए हादसे में पुलिस ने शवों को क़ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है।

जिले के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में बरहुवां के पास शुक्रवार देर रात दो बाइक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई । इस हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को महराजगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीसरे व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका उपचार जारी है।

मृतकों की पहचान अमित कुमार सिंह निवासी पखनपुर व हिलेगी निवासी मोनू लोधी के रूप में हुई है। अमित कुमार सिंह कोटेदार थे, घायल की पहचान अभी नहीं हो सकी है। महराजगंज थानाप्रभारी गौरव कनोजिया ने बताया कि दो लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।जांच की जा रही है।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / रजनीश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766002 Articles

Share this story