मीरजापुरः रास्ते में बिगड़ी तबीयत, ट्रक चालक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
मीरजापुरः रास्ते में बिगड़ी तबीयत, ट्रक चालक की मौत


- कोलकाता से एमपी जा रहा था सामान

मीरजापुर, 18 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में कोलकाता से किराना लादकर मध्यप्रदेश जा रहे ट्रक चालक की रास्ते में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के देवहट गांव के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि भोपाल निवासी 45 वर्षीय परवेज आलम जब वाराणसी-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहा था, तभी अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। उसने ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर पीछे आ रहे साथी चालक को सूचना दी, लेकिन कुछ ही देर में अचेत हो गए।

स्थानीय निवासी सुरेश बिंद ने हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने एंबुलेंस से उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भेजा, जहां डॉक्टर विवेक खरे ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

साथी चालक मोहम्मद पुरानुद्दीन ने बताया कि दोनों अलग-अलग ट्रकों से कोलकाता से जबलपुर और भोपाल के लिए किराना लेकर जा रहे थे। मृतक को डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की बीमारी थी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज मामले की जांच शुरू कर दी।घटना के संबंध में पुलिस ने परिजन को जानकारी दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story