प्रशिक्षण संगठन की प्राणवायु, कार्यकर्ताओं को बनाता है सक्षम: डॉ. राकेश त्रिवेदी

WhatsApp Channel Join Now
प्रशिक्षण संगठन की प्राणवायु, कार्यकर्ताओं को बनाता है सक्षम: डॉ. राकेश त्रिवेदी


- भाजपा की जिला कार्यसमिति बैठक में कार्यक्रमों की समीक्षा, प्रशिक्षण पर जोर

मीरजापुर, 02 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभागार में शनिवार को जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति व जिला प्रशिक्षण तैयारी बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राकेश त्रिवेदी तथा विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी/क्षेत्र उपाध्यक्ष काशी सरोज कुशवाहा मौजूद रहीं।

मुख्य वक्ता डॉ. राकेश त्रिवेदी ने संगठन के चल रहे कार्यक्रमों और अभियानों की समीक्षा की तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण संगठन की प्राणवायु है और इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं में वैचारिक, सांगठनिक व सामाजिक संस्कार विकसित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीकी नवाचारों से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण वर्गों की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम का संयोजन जिला महामंत्री डॉ. सीएल बिंद तथा संचालन जिला महामंत्री स्वामीनाथ सिंह ने किया।

बैठक में उपाध्यक्ष पिछड़ा आयोग उत्तर प्रदेश सोहन श्रीमाली, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, प्रदेश महामंत्री पिछड़ा मोर्चा संजय भाई पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा सागर दूबे, बालेन्दुमणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story