प्रशिक्षण महाभियान में मण्डल प्रशिक्षण वर्ग प्रभारियों की हुई बैठक

WhatsApp Channel Join Now
प्रशिक्षण महाभियान में मण्डल प्रशिक्षण वर्ग प्रभारियों की हुई बैठक


वाराणसी, 24 मार्च(हि. स.)। वाराणसी में सिगरा स्थित भाजपा के महानगर कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 में मण्डल प्रशिक्षण वर्ग प्रभारियों की एक बैठक हुई। बैठक में अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि सभी मण्डलों के प्रशिक्षण वर्ग को 13 अप्रैल से पूर्व पूर्ण करना है।

उन्हाेंने कहा कि, मण्डल प्रशिक्षण वर्ग आयोजन में निर्धारित कार्यकर्ताओं की अपेक्षित सूची सात दिनों के पूर्व ही कार्यालय से प्राप्त करना है। जिसमें शक्ति केन्द्र संयोजक एवं शक्ति केन्द्र प्रभारी, मण्डल कार्यसमिति, मण्डल मोर्चा पदाधिकारी, मण्डल में निवास करने वाले वर्तमान एवं पूर्व जिला, क्षेत्र एवं प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता, मोर्चा, प्रकोष्ठ के कार्यसमिति सदस्य रहेंगे।

उन्होंने कहा कि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को टोली प्रमुख बनाकर उन्हें शेष सूची के 10 से 15 कार्यकर्ता आवंटित करना है। उनको आपस में अनौपचारिक वार्ता के लिए सम्बद्ध करना है। वर्ग में अपेक्षित वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता व टोली प्रमुख को अपने से सम्बद्ध 10 से 15 कार्यकर्ताओं को बात कर वर्ग में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करायेंगे। उनके घर तक सम्पर्क करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में 24 घण्टे रहने के लिए आने वाले कार्यकर्ताओं का मन तैयार करेंगे। कपड़े, तौलिया इत्यादि दैनिन्दन उपयोग की वस्तुएँ साथ लेकर आने को प्रेरित करेंगे।

मण्डल प्रशिक्षण वर्ग हेतु संचालन समिति एवं व्यवस्था समिति की बैठकें करवाना, सभी व्यवस्थाओं को पूर्व में तैयारी कराना है। मण्डल प्रशिक्षण वर्ग हेतु जिला टोली से वार्ता कर सत्रवार वक्ता, सत्र अध्यक्ष सहित विस्तृत दिनक्रम तैयार कराना है। पंजीकरण एवं शुल्क केवल डिजीटल माध्यम से सौ रुपए होना है। इसलिए दो से पांच तकनीकी जानकार कार्यकर्ता के नाम निकालकर सम्पूर्ण प्रक्रिया सीखने के लिए निर्देशित करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story