ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत

WhatsApp Channel Join Now
ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत


नोएडा, 30 जून (हि.स.)। जिले के दनकौर रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दनकौर जीआरपी रेलवे स्टेशन पर तैनात उप निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया की बीती रात को अजीत सिंह (42) दनकौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसी तरह सलारपुर गांव के पास एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। थाना प्रभारी डीपी शुक्ल ने बताया कि

मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story