मीरजापुरः यातायात माह का शुभारंभ,डीएम-एसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

WhatsApp Channel Join Now
मीरजापुरः यातायात माह का शुभारंभ,डीएम-एसपी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी


- डीएम और एसपी ने स्कूली बच्चों व एनसीसी कैडेट्स को बताए यातायात नियम

मीरजापुर, 02 नवंबर (हि.स.)। पुलिस लाइन स्थित मां विंध्यवासिनी सभागार में सोमवार को यातायात माह नवंबर-2026 का शुभारंभ जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों की जानकारी देकर उनके पालन के लिए जागरूक किया गया।

डीएम और एसपी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करना चाहिए। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।

कार्यक्रम के बाद डीएम और एसपी ने यातायात जागरूकता चेतना रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, पीएसी बैंड पार्टी और पुलिसकर्मी शामिल रहे। रैली का उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा। यातायात माह के दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में यातायात पुलिस व स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, निबंध लेखन सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा यातायात जागरूकता चेतना रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को नियमों के पालन के लिए जागरूक करेगा।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771213 Articles

Share this story