पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में बिहार के दो लोगों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में बिहार के दो लोगों की मौत


सुलतानपुर, 24 अक्टूबर (हि.स.) । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को दो वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बिहार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत सात लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया।

क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि दोस्तपुर थाना क्षेत्र के किमी 162. 7 पर बढ़ोली गांव के पास आर्टिका कार आजमगढ़ से लखनऊ की ओर जा रही थी। तभी लखनऊ से गाजीपुर जा रही स्विफ्ट कार रॉन्ग साइड से आ गई। इस दौरान दोनों वाहनों में टक्कर हो गई।

घटना में स्विफ्ट पर सवार बिहार के रहने वाले श्याम बिहारी सिंह (62) और अजय कुमार गुप्ता (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनका साथी कन्हैया, अशोक कुमार यादव घायल हो गये, जिन्हें सीएचसी दोस्तपुर से जिला अस्पताल रेफर अम्बेडकर नगर रेफर किया गया है। दूसरी कार में सवार आजमगढ़ निवासी रीता, उनकी बेटी दीक्षा और दीपशिखा, संदीप यादव घायल है, जिनका इलाज सीएचसी में चल रहा है। परिवार का कहना है कि रीता के बेटे की नवम्बर माह में शादी है, जिसके लिए वे परिवार के साथ मार्केटिंग करने लखनऊ जा रही थी। क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766185 Articles

Share this story