विश्व पर्यटन दिवस : पर्यटन मंत्री ने आर्य गुरुकुल महाविद्यालय के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

WhatsApp Channel Join Now
विश्व पर्यटन दिवस : पर्यटन मंत्री ने आर्य गुरुकुल महाविद्यालय के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


फिरोजाबाद, 27 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने आर्य गुरुकुल महाविद्यालय सिरसागंज के 115 विद्यार्थियों एवं पांच शिक्षकों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शिक्षकाें व छात्राें का यह दल बाबा नीब करोरी से जुड़े स्थलाें का भ्रमण करेगा। इस अवसर परजिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने संवाद स्थापित कर दल के सांस्कृतिक प्रश्नों का उत्तर दिया भी और उत्तर भी जानना भी चाहा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आर्य गुरुकुल महाविद्यालय के छात्रों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि ज्ञान का अर्जन एक निरंतर और सतत् प्रक्रिया है, ज्ञान को अर्जित करने की कोई उम्र नहीं है। प्रसिद्ध अंग्रेजी कहावत का उल्लेख करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को हमेशा उत्सुकता बनाए रखने, ध्यानपूर्वक सुनने और अपने केरियर के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने छात्रों की तुलना उस कच्चे घड़े से की जो सही मार्गदर्शन मिलने पर जानकारी को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकते हैं।

संवाद के दौरान बाबा नीब करोरी के जीवन सिद्धांतों और उनसे जुड़े स्थलों (कैंची धाम, वृंदावन, ऋषिकेश आदि) पर चर्चा की गई। सही उत्तर देने वाले छात्र (नितेश) को मंच पर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा के सभी से प्रेम करो, सभी असमर्थ व्यक्तियों की सेवा करो, ईश्वर में अटूट विश्वास रखो, सदैव सत्य के मार्ग पर चलो के सिद्धांत को आप सबको अपने जीवन में आत्मसात् करना चाहिए।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने आर्य गुरुकुल महाविद्यालय सिरसागंज के 115 विद्यार्थियों एवं पांच शिक्षकों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर होमस्टे के देवेश कुमार, शशिकांत सौरभ, काका शिवाजी, हेमंत को जिलाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी दिव्या सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव, प्राचार्य गुरुकुल महाविद्यालय सिरसागंज सत्यकांत तोमर, खंड विकास अधिकारी नवीन कुमार आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

Share this story