अधिकारी वाराणसी में झूलते तारों को दुरुस्त करायें, पर्यटकों को साफ सुथरा शहर दिखायें : एके शर्मा

WhatsApp Channel Join Now
अधिकारी वाराणसी में झूलते तारों को दुरुस्त करायें, पर्यटकों को साफ सुथरा शहर दिखायें : एके शर्मा


वाराणसी, 26 मार्च(हि. स.)। उत्तर प्रदेश के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने वाराणसी में सर्किट हाऊस में नगर निगम और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को बैठकें कर आवश्यक निर्देश दिया। मंत्री एके शर्मा ने वाराणसी शहर को पर्यटक दृष्टि से देखने के लिए कहते हुए कहा कि गर्मियों की शुरुआत हो रही है, इसके लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम अभी से शहर में झूलते तारों को दुरुस्त कराये और अंडरग्राउंड केबल सुरक्षित ट्रांसफार्मर पर काम करें। बाँस बल्ली के स्थान पर लगे नए पोल, जर्जर केबल को बदलने व अंडरग्राउंड किए जाने का कार्य, चल रहे अनुरक्षण कार्य एवं गर्मी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए कार्य करें।

मंत्री एके शर्मा ने नगर आयुक्त और महापौर की उपस्थिति में कहा कि पर्यटकों को साफ सुथरा शहर देने के लिए कूड़ा प्रबंधन कराएं, सड़क किनारे पड़े मलवे को तत्काल हटाएं, तिराहे चौराहे को विशेष रूप से सुंदर बनाकर रखें। घाटों पर विशेष रूप से स्वच्छता कार्य को कराया जाएं। शहर में गली मोहल्लों में नालियों और सीवर को साफ रखने के लिए जोन स्तर पर अधिकारियों को सड़क पर उतरना होगा। गौदोलिया, चौक, मैदागिन जैसी सड़कों के किनारे कूड़ा उठाने के कार्य में दिलाई नहीं होने दें।

बैठकों में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शम्भु कुमार, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल सहित विद्युत विभाग और नगर निगम के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story