पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में निभाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका : जयवीर सिंह

WhatsApp Channel Join Now
पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में निभाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका : जयवीर सिंह


फिरोजाबाद, 02 अक्टूबर (हि.स.)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को नगर के पालीवाल हॉल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री ने प्रधानमंत्री द्वारा गुजरात के विकास से लेकर उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों और विकसित भारत 2047 के संकल्प पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचकर किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2001 से लेकर अब तक के 25 वर्षों के राष्ट्र सेवा एवं समाज सेवा के सफर पर आधारित अनकही कहानियों की नाट्य प्रस्तुति इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण है। उन्होंने गुजरात के विकास से लेकर उत्तर प्रदेश में हुए विकास कार्यों और विकसित भारत 2047 के संकल्प पर विस्तार से प्रकाश डाला।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए सभी को Nation First (राष्ट्र प्रथम) की भावना के साथ अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से आह्वान किया कि वे पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम के अवसर पर अंबर नुक्कड़ नाटक लखनऊ एवं रंग लोक कला आगरा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर ने की।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव, कन्हैया लाल गुप्ता, भगवानदास शंखवार,अमित गुप्ता, राम नरेश कटारा सहित वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

Share this story