सोमवार से शुरू होगा भाजपा का तिरंगा अभियान, घरों और प्रतिष्ठानों में फहराये जाएंगे झंडे : प्रदीप अग्रहरि

WhatsApp Channel Join Now
सोमवार से शुरू होगा भाजपा का तिरंगा अभियान, घरों और प्रतिष्ठानों में फहराये जाएंगे झंडे : प्रदीप अग्रहरि


वाराणसी, 09 अगस्त(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने रविवार को तिरंगा अभियान के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार 10 अगस्त से तिरंगा अभियान की शुरुआत की जाएगी और 12 अगस्त तक प्रत्येक मंडल एवं वार्ड स्तर पर भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। 12 अगस्त से 14 अगस्त तक शहीद स्मारकों एवं स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों पर स्वच्छता एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर एवं प्रतिष्ठान पर तिरंगा ध्वज फहराने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने पत्रकारों को बताया कि तिरंगा अभियान के दौरान शहीदों के परिजनों, वीर सैनिकों एवं राष्ट्रसेवा में समर्पित पुलिस कर्मियों का सम्मान किया जाएगा। विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा तथा सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं में अभियान को लेकर जबरदस्त उत्साह है। विशेष रूप से महिला कार्यकर्ता अभियान में बढ़-चढ़ के हिस्सा ले रही हैं।

उन्होंने बताया कि कल से वाराणसी महानगर में राष्ट्रभक्ति का वातावरण सशक्त रूप से दिखाई देगा। पूरे कार्यक्रम का संयोजक महानगर उपाध्यक्ष मधुकर चित्रांश को बनाया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story