बुद्ध के विचारों से ही समाज में स्थापित होगी शांति और भाईचारा

WhatsApp Channel Join Now
बुद्ध के विचारों से ही समाज में स्थापित होगी शांति और भाईचारा


- बीरपुर चककोटार गांव में मनाया गया बौद्ध महोत्सव

मीरजापुर, 06 नवंबर (हि.स.)। हलिया क्षेत्र के बीरपुर चककोटार गांव में शुक्रवार को बौद्ध महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायियों, ग्रामीणों और आसपास के गांवों से आए लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनीराम कोल और धनपति मौर्य ने तथागत गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इसके बाद बौद्ध भिक्षुओं ने बुद्ध वंदना, त्रिशरण-पंचशील का पाठ और धम्म देशना दी। वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के अहिंसा, करुणा, मैत्री, समानता और मानवता के संदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज में शांति और भाईचारा बनाए रखने के लिए बुद्ध के बताए मार्ग पर चलना जरूरी है। शिक्षा को बढ़ावा देने, नशामुक्ति और सामाजिक एकता पर भी जोर दिया गया।

महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ।

विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक छानबे सूर्यभान, शिवप्रसाद कुशवाहा, सूरज मौर्य, राकेश, रानी कुशवाहा, विवेक कुशवाहा, अरुण मौर्य, ओंकारनाथ कुशवाहा और भगवान दास मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन लालजी मौर्य ने किया। आयोजक सूरज मौर्य, रमणि मौर्य, गौरीशंकर, रामदयाल, सुरेंद्र कुमार, हरिशंकर, रामनारायण और तुलसीदास रहे। ग्राम प्रधान राजेश मौर्य और रमेश मौर्य ने सहयोग किया। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और भोजन की व्यवस्था भी की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773520 Articles

Share this story