मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचे तेज प्रताप यादव, कई मुद्दों पर दिया बयान

WhatsApp Channel Join Now
मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचे तेज प्रताप यादव, कई मुद्दों पर दिया बयान


मीरजापुर, 24 मई (हि.स.)। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव रविवार को मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद लिया। दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कई राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।

तेज प्रताप यादव ने काकरोच जनता पार्टी का समर्थन करते हुए कहा कि वह इस पार्टी के साथ हैं। वहीं महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार को बढ़ती महंगाई पर ध्यान देना चाहिए।

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा से संभावित गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर मां की कृपा रही तो गठबंधन जरूर होगा।

उत्तर प्रदेश की राजनीति पर बड़ा बयान देते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ हैट्रिक मारेंगे और प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव की भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि वह और उनकी पार्टी जाने क्या करेंगे।

तेज प्रताप यादव के इन बयानों के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story