श्रावस्ती में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
श्रावस्ती में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस


श्रावस्ती, 13 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी का शव साेमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। मंगलवार सुबह परिजनों की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत पासवान ने बताया कि जयचंदपुर कटघरा गांव के मजरा बढ़ईपुरवा निवासी राजाराम विश्वकर्मा की बेटी अंशिका विश्वकर्मा (15) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। सूचना पर इकौना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्हाेंने बताया कि थाना प्रभारी ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाएं। इसके बाद पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पाेस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना को लेकर कई सवाल बने हुए हैं और पुलिस जांच में जुटी है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760017 Articles

Share this story