गंगा में डूबने से किशोर की मौत, शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं

WhatsApp Channel Join Now
गंगा में डूबने से किशोर की मौत, शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं


मीरजापुर, 02 मई (हि.स.)। जिगना थाना क्षेत्र के असवां-दुगरहां गांव स्थित घाट पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे गंगा में स्नान करने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

बजटा गांव निवासी 15 वर्षीय दीपांशु पुत्र प्रेम शंकर अपने ननिहाल आया हुआ था। रविवार को उसके मामा के यहां शादी थी। शनिवार को वह अपने साथियों के साथ गंगा में स्नान करने गया, जहां गहरे पानी में डूब गया। आसपास मौजूद मछुआरों ने जाल डालकर करीब एक घंटे बाद शव को बाहर निकाला। परिजन उसे पीएचसी सर्रोंई ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी जिगना संजय कुमार सिंह ने बताया कि स्नान के दौरान डूबने से किशोर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा आगे की आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story