शाहजहांपुर : जानवर चराने गया आठ वर्षीय किशोर गरई नाले में डूबा , शव बरामद

WhatsApp Channel Join Now
शाहजहांपुर : जानवर चराने गया आठ वर्षीय किशोर गरई नाले में डूबा , शव बरामद


शाहजहांपुर, 10 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कांट थाना क्षेत्र में बुधवार शाम गरई नाले में डूबने से आठ वर्षीय किशोर की मौत हो गई। उसका शव बृहस्पतिवार सुबह घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुल के पास जाल में फंसा मिला।

पुलिस के अनुसार, बबौरी ग्राम पंचायत के मजरा खपटी निवासी महेंद्र का पुत्र नितीश बुधवार शाम गांव के अन्य बच्चों के साथ जानवर चराने गया था। इसी दौरान बच्चे गरई नाले में नहाने लगे। नहाते समय नितीश गहरे पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित पुल के पास जाल लगाया गया। बृहस्पतिवार सुबह जाल में नितीश का शव फंसा मिला।

कांट थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश तोमर ने बताया कि प्रथम दृष्टया किशोर की मौत डूबने से हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमित कुमार शर्मा

Share this story