रील बनाने से मना करने पर नहर में कूदी किशोरी, दो दिन बाद मिला शव

WhatsApp Channel Join Now
रील बनाने से मना करने पर नहर में कूदी किशोरी, दो दिन बाद मिला शव


मीरजापुर, 08 जुलाई (हि.स.)। जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र में रील बनाने से मना किए जाने पर गंगा नहर में कूदने वाली किशोरी का शव घटना के दो दिन बाद बुधवार को चंदौली जिले में गंगा नहर से बरामद हुआ। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

थाना। प्रभारी अजय सेठ ने बताया कि चंदौली जिले के लेवा गांव निवासी खुशबू अपनी मां सरिता के साथ अदलहाट थाना क्षेत्र के कौवासाथ गांव स्थित ननिहाल आई थी। छह जुलाई की शाम वह मोबाइल फोन से रील बना रही थी। इस दौरान मां ने उसे डांट दिया, जिससे नाराज होकर वह सरैया मठना के पास नारायनपुर पंप कैनाल से निकली गंगा नहर में कूद गई। घटना के बाद परिजनों और पुलिस ने देर रात तक तथा अगले दिन भी उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित गोधना नई बस्ती के पास गंगा नहर में किशोरी का शव उतराता मिला।

सूचना पर अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story