जिलाधिकारी जांच टीम के साथ पहुंचीं बीएसए कार्यालय

WhatsApp Channel Join Now
जिलाधिकारी जांच टीम के साथ पहुंचीं बीएसए कार्यालय


जिलाधिकारी जांच टीम के साथ पहुंचीं बीएसए कार्यालय


जिलाधिकारी जांच टीम के साथ पहुंचीं बीएसए कार्यालय


देवरिया, 23 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच के सिलसिले में आज जिलाधिकारी दिव्या मित्तल बीएसए कार्यालय पहुंची । उनके साथ शासन स्तर से गठित जांच समिति के सदस्य भी रहे।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध फाइलों, भुगतान संबंधी दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की समीक्षा की। इससे पहले सीडीओ और एसडीएम स्तर पर भी जांच की कार्रवाई चल रही है। 16 लाख रुपये की घूसखोरी और उत्पीड़न के कारण ​शिक्षक द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से शिक्षक समाज में नाराजगी है। अधिकारियों का कहना है कि यदि साक्ष्य मजबूत पाए जाते हैं, तो कार्रवाई भी उतनी ही स्पष्ट और कठोर होनी चाहिए—चाहे आरोपित किसी भी पद पर क्यों न हो।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story