प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2030 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया : असीम अरुण

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2030 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया : असीम अरुण


प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2030 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया : असीम अरुण


कन्नौज , 08 अक्टूबर (हि. स.)। उप्र के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने जनपद कन्नौज में टीबी मुक्त भारत अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए ‘टीबी मुक्त भारत अभियान–जोश टीम’ का शुभारंभ किया। विकास भवन के हर्षवर्धन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री असीम अरुण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2030 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आमजन की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से अब जनप्रतिनिधियों एवं वालंटियर्स को भी टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़ा जा रहा है। जनपद कन्नौज में भी टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को पूरी प्रतिबद्धता एवं टीम भावना के साथ कार्य करना होगा।

उन्होंने बताया कि जनपद में पिछले वर्ष 64 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से अपील की कि टीबी उन्मूलन के इस अभियान में पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें तथा संभावित टीबी मरीजों को जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव झा

Share this story