टैक्सी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने वार्षिक टैक्स लगाने का किया विरोध

WhatsApp Channel Join Now
टैक्सी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने वार्षिक टैक्स लगाने का किया विरोध


वाराणसी, 23 फरवरी(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में नदेसर के टैक्सी बाजार में सोमवार को टैक्सी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने वार्षिक टैक्स लगाए जाने का विरोध प्रदर्शन किया।

टैक्सी एसोसिएशन के सदस्य आदर्श दुबे ने कहा कि पहले टैक्सी चालकों को उनके कामर्शियल वाहन पर तीन माह पर टैक्स देना होता था और एक मुश्त राशि कम होती थी। अब वार्षिक शुल्क 14 हजार के करीब लग रहा है। इतनी बड़ी राशि एक साथ देने में हमें दिक्कत है।

वही, टैक्सी एसोसिएशन के विरोध प्रदर्शन के बाद मौके पर कैंट थाना की पुलिस पहुंची और कुछ देर में टैक्सी मालिकों, चालकों को हटाया। टैक्सी चालकों ने कहा कि वार्षिक टैक्स के मामले में वे एक साथ आरटीओ से मिलकर वार्ता करेंगे। अगर उनकी बातों को नहीं माना गया तो आगे आंदोलन की राह पर जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story