भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन


मीरजापुर, 28 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ मंगलवार शाम विंध्याचल पहुंचे और मां विंध्यवासिनी के दरबार में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। त्रिशक्ति मार्ग से मंदिर पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज और नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

इसके बाद तरुण चुघ ने गर्भगृह में मां विंध्यवासिनी के चरणों का पूजन-अर्चन किया तथा मंदिर परिसर में विराजमान अन्य देवी-देवताओं के दर्शन कर परिक्रमा की। दर्शन-पूजन के दौरान उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के भी समुचित इंतजाम किए गए थे।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story