फिरोजाबाद में 30 मार्च से युवाओं के लिए लगेगा सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर भर्ती कैम्प

WhatsApp Channel Join Now
फिरोजाबाद में 30 मार्च से युवाओं के लिए लगेगा सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर भर्ती कैम्प


फिरोजाबाद, 28 मार्च (हि.स.)। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में एसआईएस सिक्योरिटी की ओर से शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी भर्ती कैंप का अयोजन फिरोजाबाद जनपद में 30 मार्च से शुरू होगा। जिसमें शिक्षित युवाओं को रोजगार का मौका मिलेगा।

कमांडेंट कार्यालय राकेश चौधरी ने शनिवार को बताया कि जिले में 31 मार्च को मदनपुर ब्लॉक, 1 अप्रैल को जसराना ब्लॉक, 2 अप्रैल को अरांव ब्लॉक, 3 अप्रैल को मदनपुर ब्लॉक, 6 अप्रैल को एक्का ब्लॉक, 7 अप्रैल को नारखी ब्लॉक, 8 अप्रैल को हाथवंत ब्लॉक, 9 अप्रैल को टूंडला ब्लॉक, 10 अप्रैल को, टूंडला ब्लॉक, 11 अप्रैल को फिरोजाबाद ब्लॉक व 13 अप्रैल को फिरोजाबाद ब्लॉक के कैंप का आयोजन होगा। भर्ती कैम्प का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।

राकेश चौधरी ने बताया कि सुरक्षा जवान के लिए 10वीं कक्षा उत्तीर्ण बेरोजगार युवा की उम्र 19 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अभ्यर्थी की ऊँचाई 168 से 170 सेमी एवं वजन 55 से 90 किलोग्राम होना आवश्यक है। अभ्यर्थी अपनी 10वीं व 12वीं सहित समस्त शैक्षिक एवं प्रशैक्षिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, पैन कार्ड की फोटो कॉपी एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भर्ती कैम्प में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते है।

उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं को भारत सरकार एवं राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र में जैसे दिल्ली जयपुर एम्स, कानपुर आईआईटी, कानपुर, आगरा, लखनऊ मेट्रो, मुगल होटल, होटल ताज महल आगरा किला, सिकंदरा का किला, मेडिकल कॉलेज, धार्मिक स्थल, प्रेम मंदिर वृंदावन गोवर्धन, प्राइवेट सेक्टर इंडस्ट्रीज, कैश लॉजिस्टिक बैंक आदि में नियुक्ति दी जाएगी।

इतना मिलेगा वेतन

सुरक्षा जवान को 14 हजार से 22 हजार व सुरक्षा सुपरवाइजर को 18 हजार से 25 हजार, स्नातक पास मासिक वेतन के साथ 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही पीएफ, पेंशन, जीवन बीमा, मेडिकल, सालाना वेतन में वृद्धि, प्रमोशन, आवास एवं मेस आदि सुविधाएं भी दी जाएगी।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

Share this story