यूपी के सुलतानपुर में घरेलू विवाद में महिला ने की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now
यूपी के सुलतानपुर में घरेलू विवाद में महिला ने की आत्महत्या


सुलतानपुर, 28 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद सुलतानपुर के अखंड नगर थाना क्षेत्र के कुंदा भैरोपुर गांव में मंगलवार शाम एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

अखंड नगर थाना क्षेत्र के कुंदा भैरोपुर गांव में मंगलवार शाम फूल कुमारी (37) पत्नी संजय का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर ही मौजूद थे लेकिन उन्हें आत्महत्या की भनक तक नहीं लगी। मृतक महिला का मायका अखंड नगर क्षेत्र के भेलारा गांव में है। उसके एक बेटा और दो बेटियां हैं। उसके पति संजय मुंबई में मजदूरी करता है। कादीपुर क्षेत्राधिकारी विनय कुमार गौतम ने बताया कि घरेलू कलह का मामला सामने आ रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Share this story