इंटरमीडिएट में फेल होने पर छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

WhatsApp Channel Join Now
इंटरमीडिएट में फेल होने पर छात्र ने फांसी लगाकर दी जान


मीरजापुर, 14 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में कछवां थाना क्षेत्र के भैसा गांव में इंटरमीडिएट परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने से आहत एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र बताया जा रहा है।

ग्राम पंचायत भैसा निवासी शिवांश चौबे पुत्र अनुज चौबे बुधवार देर शाम सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम देखने के बाद काफी परेशान हो गया। बताया गया कि परीक्षा में असफल होने से वह मानसिक तनाव में आ गया था।

परिजन के अनुसार शिवांश बिना कुछ बताए कमरे में चला गया और पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो वह फंदे से लटका मिला। घटना देख परिवार में चीख-पुकार मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी अमरजीत चौहान ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story