वाराणसी : महिला महाविद्यालय में तीन दिवसीय 'मोती संवर्धन में व्यावहारिक कौशल' कार्यशाला का शुभारंभ
वाराणसी, 06 अक्टूबर (हि. स.)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के महिला महाविद्यालय में जंतु विज्ञान विभाग के सभागार में मंगलवार को प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप सेल के तत्वावधान में छात्राओं के लिए “मोती संवर्धन में व्यावहारिक कौशल” विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला (6 से 8 अक्टूबर) का शुभारंभ हुआ। आज के दिन संपन्न हुए सत्र में मोती कार्यशाला में भाग लेने वाली छात्राओं ने अपनी पूरी रुचि दिखाई।
विषय विशेषज्ञ और प्रशिक्षक अशोक मनवानी ने कहा कि मोती सच्ची और अच्छी दोनों की पहचान करनी कठिन है। मोती संवर्धन में व्यावहारिक कौशल लेकर अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। बहुत आवश्यक है कि विषय को गंभीरता से सुना और समझा जाएं।
इससे पहले तीन दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में प्राचार्या प्रो. रीता सिंह ने अध्यक्षता किया। कार्यशाला की संयोजक प्रो. सुनीता सिंह ने प्रतिभागियों को कार्यक्रम के उद्देश्यों और इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। वही, प्रोफेसर -इन-चार्ज प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप सेल, एमएमवी, बीएचयू, प्रो. नीलम श्रीवास्तव तथा समन्वयक प्रो. रिचा रघुवंशी ने प्रतिभागियों को प्रेरित व प्रोत्साहित किया और स्वरोजगार के अवसरों एवं उद्यमिता के विषय में बताया। इस अवसर पर आयोजन सचिव डॉ. उषा कुमारी और डॉ. गणेश कुमार मौर्य भी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

