मीरजापुर पहुंचे भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश बिंद, जगह-जगह हुआ स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
मीरजापुर पहुंचे भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश बिंद, जगह-जगह हुआ स्वागत


मीरजापुर, 08 अगस्त (हि.स.)। भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री राकेश बिंद के शनिवार को पहली बार मीरजापुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में कछवां मंडल के मिशन तिराहा, गुरसंडी, विसुंदरपुर, शुक्लहा और विंध्याचल समेत कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया।

प्रदेश मंत्री के प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

इस दौरान नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्रा, उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली, जिला उपाध्यक्ष उदयभान तिवारी, जिला महामंत्री डॉ. सीएल बिंद, जिला मंत्री रोहित त्रिपाठी और वीरेंद्र प्रताप यादव, जिला मीडिया प्रभारी भावेश शर्मा, सतेश सिंह, संजय कुमार सिंह, राजन केसरी, जिला सह मीडिया प्रभारी रतन कुमार सिंह, विजय शक्ति दुबे, शुभम जायसवाल, कछवां मंडल अध्यक्ष पवन उपाध्याय, मझवां मंडल अध्यक्ष आकाश राय सहित शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story