राज्यस्तरीय एथलेटिक्स में अंशिका को रजत, स्नेहा ने जीता कांस्य

WhatsApp Channel Join Now
राज्यस्तरीय एथलेटिक्स में अंशिका को रजत, स्नेहा ने जीता कांस्य


मीरजापुर, 02 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में श्रीमती देवकली इंटर कॉलेज जमालपुर की दो छात्राओं ने राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक जीतकर जनपद का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता में विद्यालय की अंशिका यादव ने सीनियर बालिका वर्ग की पोलवॉल्ट स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया, जबकि जूनियर बालिका वर्ग में स्नेहा सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया है।

प्रयागराज स्थित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 30 अक्टूबर से तीन नवंबर तक माध्यमिक विद्यालयों की राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। सोमवार को सीनियर बालिका वर्ग की पोलवॉल्ट स्पर्धा में अंशिका यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, स्नेहा सिंह ने जूनियर वर्ग में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

कॉलेज प्रबंधन की ओर से बताया कि दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। गिरिश चंद्र सिंह, मदनमोहन त्रिपाठी, मुलायम यादव, केवल सिंह, नीटू कुमार, मनोज सिंह, प्रशिक्षक अरुण गोंड, केशव प्रसाद सिंह और सतीश सिंह सहित अन्य लोगों ने छात्राओं को बधाई दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771321 Articles

Share this story