वाराणसी शहर के दुर्गाकुंड क्षेत्र में बहुत जल्द मिलने जा रहा नया बैडमिंटन कोर्ट
वाराणसी, 07 अप्रैल(हि. स.)। वाराणसी शहर के दुर्गाकुंड क्षेत्र में बहुत जल्द नया बैडमिंटन कोर्ट मिलने जा रहा है। मंगलवार को निर्वाचन क्षेत्र दक्षिणी विधानसभा के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने बताया कि दुर्गाकुंड वार्ड में खराब हाल में पड़े हुए पार्क का सौंदर्यीकरण कराया गया है। इसमें पहले से ओपन जिम की सुविधा दी गई है। अब इसी पार्क में एक बैडमिंटन कोर्ट बन रहा है। निर्माणाधीन बैडमिंटन कोर्ट में विद्युतीकरण और शेष सुंदरता के कार्यों को पूर्ण कराया जा रहा है। यह बैडमिंटन कोर्ट अपनी पूर्णता की ओर है और जल्द इसका लाभ स्थानीय लोगों के साथ ही बनारस के बैडमिंटन खेल प्रेमियों को मिलेगा। दक्षिणी विधानसभा के लोगों के बीच रहते हुए तमाम विकास कार्य यूं ही होते रहेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

