मोटर वाहन अधिनियम की विशेष लोक अदालत में 225 वादों का निस्तारण

WhatsApp Channel Join Now
मोटर वाहन अधिनियम की विशेष लोक अदालत में 225 वादों का निस्तारण


हाथरस, 28 नवंबर (हि.स.)। जनपद न्यायालय में मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार काे विशेष लोक अदालत का आयोजन हुआ। इस दाैरान कुल 225 वादों का निस्तारण करते हुए 99,500 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया है।

विशेष लोक अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूरज मिश्रा के न्यायालय में सर्वाधिक 182 वादों का निस्तारण किया गया। यहां पर 93 हजार रुपये अर्थदंड वसूला गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपकनाथ सरस्वती के न्यायालय में 22 वादों का निस्तारण कर एक हजार रुपये अर्थदंड वसूला गया।

इसी क्रम में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सादाबाद आकांक्षा तिवारी के न्यायालय में एक वाद का निस्तारण कर 500 रुपये, न्यायिक मजिस्ट्रेट हाथरस खुशबू चन्द्रा के न्यायालय में 15 वादों का निस्तारण कर 2,500 रुपये तथा सिविल जज (कनिष्ठ श्रेणी) एफटीसी कोर्ट संख्या- द्वितीय अरिजीत सिंह के न्यायालय में पांच वादों का निस्तारण कर 2,500 रुपये अर्थदंड वसूला गया। कार्यक्रम के समापन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी ने विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं संबंधित लोगों का आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784740 Articles

Share this story