नागपंचमी पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
नागपंचमी पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं


लखनऊ, 16 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नागपंचमी पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नागपंचमी हमारी समृद्ध सनातन परंपरा, आस्था और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक पर्व है।

अपने शुभकामना संदेश में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति और उसके प्रत्येक जीव के प्रति श्रद्धा का भाव सदैव रहा है। नागपंचमी इसी भावना को और मजबूत करने वाला पर्व है। इस दिन नाग देवता की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालु सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की मंगलकामना करते हैं। हमारी परंपराएं हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर चलने और जीव-जंतुओं के संरक्षण का संदेश भी देती हैं।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि नागपंचमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाएं तथा पर्यावरण एवं जीव-जंतुओं के संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को भी समझें। उन्होंने कहा कि आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर और सुरक्षित भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने कामना की कि नागपंचमी का यह पावन पर्व प्रदेश के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा सभी प्रदेशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करे। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की मंगलकामना करते हुए नागपंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story